एंटीलिया मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा गिरफ्तार

एनआईए ने एंटीलिया सुरक्षा और मनसुख हिरेन मर्डर केस में मुंबई के पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार किया है। एंटीलिया सिक्योरिटी और मनसुख हिरेन हत्याकांड की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज मुंबई के पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को हिरासत में ले लिया।

प्रदीप शर्मा के आवास पर फिलहाल छापेमारी जारी है। प्रदीप शर्मा को मुंबई पुलिस में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर जाना जाता था और सचिन वाजे उन्हें अपना मेंटर मानते थे। प्रदीप शर्मा को पहले भी कई बार एनआईए पूछताछ के लिए बुला चुकी है। प्रदीप शर्मा मुंबई से सटे नालासोपारा से शिवसेना के टिकट पर विधायक का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

बुधवार को एनआईए ने मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जो 21 जून तक एजेंसी की हिरासत में हैं। संभावना है कि एजेंसी प्रदीप शर्मा ने इन आरोपियों को आमने–सामने करवाए। प्रदीप शर्मा, सचिन वाजे और विनायक शिंदे को करीबी माना जाता है और एनआईए उनके नेटवर्क को जोड़ने में लगी हुई है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *