PFI पर NIA का बड़ा एक्शन, दिल्ली-यूपी, महाराष्ट्र और राजस्थान में कई ठिकानों पर छापेमारी

 NIA raid- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर बड़ा एक्शन लिया है. जांच एजेंसी ने दिल्ली एनसीआर, यूपी, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और राजस्थान में पीएफआई से जुड़े लोगों के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. दिल्ली में थाना हौज काजी इलाके के बल्लीमारान में NIA की छापेमारी चल रही है. इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है. उधर, राजस्थान के टोंक समेत कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है. महाराष्ट्र और यूपी में भी NIA ने रेड डाली है. तमिलनाडु के मदुरई समेत कई जगहों पर पीएफआई से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है.

NIA की टीम पुरानी दिल्ली के बल्लीमारान में मुमताज बिल्डिंग में सर्चिंग कर रही है. NIA के साथ लोकल पुलिस भी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस इमारत में धार्मिक सामग्री छापने का काम होता रहा है. पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया पर केंद्र सरकार ने बैन लगाया हुआ

Read also –Net direct tax collection 22 प्रतिशत बढ़कर 9.57 लाख करोड़ रुपये के पार

मुंबई में वाहिद शेख के घर पहुंची NIA NIA की टीम ने मुंबई के विकरोली में पीएफआई से जुड़े वाहिद शेख के घर पर छापेमारी के लिए पहुंचे. हालांकि, वाहिद शेख गेट नहीं खोल रहा है. उसका कहना है कि NIA के अधिकारी पहचान पत्र दिखाएं और उसे लीगल नोटिस भेजे, इसके बाद वह अपने वकील से बात करेगा. वाहिद शेख मुंबई हमले में अभियुक्त था, हालांकि, बाद में वह बरी कर दिया गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *