‘No HandShake Policy’ पर संजय मांजेरकर ने टीम इंडिया को दी नसीहत

'No HandShake Policy'

‘No HandShake Policy’: कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले ही माहौल गर्म है, ऐसे में भारत की नो हैंडशेक को लेकर क्या रणनीति रहती है ये देखना दिलचस्प होगा। इससे पहले भारत ने अपने तीन मैचों में पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाया था। इसके बाद वीमंस क्रिकेट में भी यही देखने को मिला।

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले एक नया मुद्दा चर्चा का विषय बन चुका है। भारत का पाकिस्तान से हाथ ना मिलाने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजेरकर ने भारत की ‘No HandShake Policy’ पर कई सवाल उठाए है। उन्होंने इसे मुर्खतापूर्ण और अशोभनीय बताया है। ‘No HandShake Policy’

Read Also: Rajasthan: राजस्थान पुलिस ने सुलझाया साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमय मौत का मामला

संजय ने अपने X अकांउट पर पोस्ट कर लिखा कि भारतीय टीम ने जो हाथ ना मिलाने का नियम बनाया है, वह बिल्कुल मूर्खता है और हमारे जैसे देश को शोबा नहीं देता। भारतीय टीम को नसीहत देते हुए संजय ने आगे लिखा कि खेल को खेल भावना और सही तरीके से खेलों नहीं तो पूरी तरह से ना खेलें। ‘No HandShake Policy’

भारतीय टीम ने यह ‘No HandShake Policy’ पहलगाम हमले के बाद शुरू की। इस पॉलिसी को लेकर मेन्स एशिया कप 2025 में काफी हल्ला मचा था।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *