दीप्ति शर्मा बनीं महिला टी20 में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज

Ind w vs eng , harmanpreet kaur , deepti sharma , team india , india vs england"

Deepti Sharma Record: भारतीय क्रिकेटर दीप्ति शर्मा महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी बन गईं उन्होंने लंदन के द ओवल में इंग्लैंड के विरुद्ध तीसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। दीप्ति शर्मा ने टीम इंडिया के लिए चार ओवर में सिर्फ 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए...Deepti Sharma Record

Read also- UP Encounter News: वाराणसी में संदिग्ध चेन स्नेचिंग के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़

उन्होंने इंग्लैंड की ओपनर बैटर सोफी डंकले (75), सोफी एक्लेस्टोन (10), और लॉरेन फाइलर (0) का विकेट झटका। दीप्ति ने 127 मैचों में 144 विकेट लिए हैं। उनका औसत 18.96 है और इकॉनमी रेट 6.09 है। वहीं, डार ने 160 मैचों में 20.20 की औसत से 144 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की मेगन शुट्ट ने 123 मैचों में 17.70 की औसत से 151 विकेट लिए हैं।

Read also- हरियाणा के मानेसर में शहरी-स्थानीय निकायों के अध्यक्षों को राज्यसभा उपसभापति ने संबोधित कर कही ये बातें

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 144 विकेट लेने के अलावा, दीप्ति ने महिला वनडे में 27.28 की औसत से 135 विकेट लिए हैं। उन्होंने महिला टेस्ट मैचों में 18.10 की औसत से 20 विकेट भी लिए हैं।दीप्ति के नाम अंतरराष्ट्रीय मैचों में 299 विकेट हैं। वह झूलन गोस्वामी के साथ 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *