अब रॉकी भाई ‘रावण’ के किरदार में आएंगे नजर, निर्देशक ने अगली फिल्म के लिए किया अप्रोच

कन्नड़ सुपरस्टार यश अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वहीं केजीएफ और केजीएफ 2 मूवी में उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर महफिल लूटी थी। साथ ही इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। वहीं साल 2022 की सबसे रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में इसका भी नाम शामिल है। दरअसल केजीएफ 2 के बाद यश ने अपनी अगली फिल्म का कोई ऐलान तो नहीं किया है। लेकिन खबर ये है कि इस सुपरस्टार को एक फिल्म निर्माता ने अप्रोच किया है।

फिल्म के निर्माता और निर्देशक नितेश तिवारी और मधु मंटेना अपनी माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण में कन्नड़ सुपरस्टार यश को कास्ट करने के लिए अप्रोच किया है। आपको बता दें कि इस मूवी में यश को रावण के किरदार के लिए अप्रोच किया गया है। इस फिल्म की खास बात यह है कि यश भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। सुपरस्टार यश अपने अगले प्रोजेक्ट्स के लिए काफी कुछ बड़ा करने का सोच रहे हैं।

कन्नड़ सुपरस्टार यश रामायण मूवी के प्री-विज्युलाइजेशन से काफी खुश हैं और टीम के साथ मीटिंग कर रहे हैं। इसको लेकर वह अगले दो महीनों के अन्दर इस पर फैसला ले सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस मूवी में राम के किरदार में रणबीर कपूर नजर आ सकते हैं। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार यह जानकारी मिली है कि यश के पास ब्रह्मास्त्र 2 का भी ऑफर मिला है। वहीं करण जौहर ने यश को देव का किरदार ऑफर किया था। साथ ही इस फिल्म को लेकर यश काफी उत्साहित नजर रहे हैं।

Read alspo:- उड़ीसा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर आज दोपहर जानलेवा हमला, सीने में दागी गयी 4-5 गोलियां

आपको बता दें कि नीतीश की रामायण टॉप 5 में बेशुमार बताई जा रही है। दरअसल इस मूवी की शूटिंग गर्मियों में शुरू हो जाएगी। वहीं आपको यश के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी  केजीएफ मूवी के पांच पार्ट बनने हैं। लेकिन बात यह है कि फिल्म के अगले पार्ट में सुपरस्टार भाग होंगे या नहीं इस बात की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *