लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले बिज़नेस एडवाइजरी कमिटी के बैठक की अध्यक्षता की

(प्रदीप कुमार): लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज 7 दिसंबर, 2022 को शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र से पहले बिज़नेस एडवाइजरी कमिटी की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान, स्पीकर ओम बिरला ने नेताओं से सदन के सुचारू संचालन में सहयोग की अपील की। सभी नेताओं ने अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि वे लोकसभा के सुचारू संचालन में अपना सहयोग और समर्थन देंगे।

Read also: लोक सभा अध्यक्ष ने इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज (ILBS) के 8वें दीक्षांत समारोह को किया सम्बोधित

अन्य नेताओं के अलावा, बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस, संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और वी. मुरलीधरन, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, अधीर रंजन चौधरी, फारूक अब्दुल्ला, सुदीप बंद्योपाध्याय,पी.पी. चौधरी और राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मौजूद रहे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *