Om Birla: लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संसद भवन में एंजेलिका नीब्लर, MEP, के नेतृत्व में आए यूरोपीय संसद के भारत संबंधी प्रतिनिधिमंडल (D-IN) से मुलाकात की। ओम बिरला ने हर्ष व्यक्त किया कि यूरोपीय संघ के संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यूरोपीय संघ के लिए संसदीय मैत्री समूह की पहली बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।Om Birla:
मुलाकात के दौरान भारत-यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा साझा मूल्यों के महत्व पर चर्चा की गई।Om Birla:
दोनों पक्षों में यह सहमति बनी कि संसदीय आदान-प्रदान सहयोग का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो आपसी ज्ञानवर्धन और लोकतांत्रिक संस्थानों के सुदृढ़ीकरण में सहायक है।इस अवसर पर संसदीय आदान-प्रदान को और गहरा करने और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए साझा प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। Om Birla:
