UP Crime News: खरगोन में जादू-टोने के शक में व्यक्ति ने अपने ही भाई की ले ली जान

UP Crime News:

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के खरगोन में रविवार सुबह एक व्यक्ति ने जादू-टोना के शक में अपने ही भाई की हत्या कर दी और अपने भतीजे पर हमला किया। घटना सुलगांव गांव की है।मृतक की पहचान सुरेश सिंह के रूप में हुई है, जिसकी भूरे सिंह ने हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि भूरे सिंह ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला किया।पुलिस ने बताया कि भूरे सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है।इसके बाद उसने अपने भतीजे त्रिलोक पर भी वार करके घायल कर दिया।शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं घायल भतीजे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read also-दिल्ली में CM चेहरे पर मनोज तिवारी ने कही ये बात, PM मोदी पर दिया बड़ा बयान

बलराम सिंह राठौड़, टाउन इंस्पेक्टर, खरगोन: आज सुबह की घटना है। ये सुलगांव गांव में सगे भाइयों के बीच में जादू-टोने की बात पर जो आरोपी है बोरिंग सिंह उन्हें शंका थी कि इनका जो सबसे बड़ा भाई है गोविंद और जो आज की घटना में जो मृतक है सुरेश सिंह ये लोग जो आरोपी है, उसने बोरिंग कराई थी कुछ समय पहले। बोरिंग में उस समय पानी कम था, धीरे-धीरे कई बोरिंग में पानी कम हो गया, तो आरोपी को ये शंका थी कि ये लोग जादू-टोने कर दिया है, इसलिए इसकी बोरिंग में पानी कम हो गया तथा जादू-टोने की वजह से उसके घर में और भी परेशानियां हैं। इसी पर सुबह जब खेत से जा रहा था मृतक जो इसका छोटा भाई है सुरेश सिंह की गर्दन में कुल्हाड़ी से वार कर दिया तथा उसका भतीजा त्रिलोक सिंह उसको भी जान से मारने के लिए लिए कुल्हाडी़ मारी है। घायल और मृतक को हम पंचनामा के लिए लेकर आए हैं। घायल और आरोपी का इलाज चल रहा है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी है।”

Read also-दिल्ली चुनाव में मिली हार पर विधायक संजीव झा बोले- पार्टी लोगों के मुद्दे उठाएगी

त्रिलोक, आरोपित का भतीजा: मैंने नाले के पास अपनी गाड़ी धीमी की और तभी भूरे सिंह ने मुझ पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वहां से भागते समय मैंने देखा कि मेरे चाचा का शव सड़क पर पड़ा है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *