Om Birla: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसदीय क्षेत्र की बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व

Om Birla

Om Birla: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसदीय क्षेत्र की बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व रक्षाबंधन के पावन पर्व के मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने संसदीय क्षेत्र कोटा के प्रवास पर रहे। इस दौरान बिरला ने सुल्तानपुर और इटावा में क्षेत्रवासियों और माताओं-बहनों से संवाद किया और क्षेत्र को कई बड़े विकास कार्यों की सौगात दी।

​​रक्षाबंधन के खास मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा के सुल्तानपुर और इटावा पहुंचे। जहां उन्होंने माताओं और बहनों से संवाद कर उन्हें पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए करीब 5,000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी। Om Birla

Read Also: Rajiv Gandhi: सांसदों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि

​प्रमुख विकास कार्य: ​5,000 करोड़ की योजनाएं: क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, पेयजल, स्वास्थ्य और खेल से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

​हर घर शुद्ध पेयजल: नोनेरा बांध के जरिए कोटा और बूंदी के लगभग 750 गांवों में हर घर तक शुद्ध पीने का पानी पहुंचाया जा रहा है।

​ओम बिरला ने कहा कि ​”रक्षाबंधन बहनों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संकल्प लेने का पर्व है। हमारा प्रयास है कि माताओं-बहनों को घर बैठे रोजगार के अवसर मिलें और ‘सुपोषित मां’ अभियान के जरिए गर्भवती महिलाओं को बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें।” Om Birla

Read Also: Delhi Master Plan 2047: दिल्ली के नए मास्टर प्लान 2047 की हुई घोषणा

​महिला सशक्तिकरण और बेटियों की बेहतर शिक्षा पर जोर देते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र में डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण का भी ऐलान किया। इस पहल से स्थानीय स्तर पर बेटियां आधुनिक और डिजिटल शिक्षा से जुड़ सकेंगी। बहरहाल क्षेत्रीय विकास के साथ-साथ महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता देने की यह पहल कोटा-बूंदी क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है। Om Birla

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *