Kerala Crime News: दोस्तों के बीच हुई बहस के बाद धक्का-मुक्की में एक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Kerala Crime News:

Kerala Crime News: केरल के त्रिशूर जिले में एक दुखद घटना हुई। इसमें एक शारीरिक शिक्षा शिक्षक अनिल (50) को उसके दोस्त की ओर से धक्का देने से मौत हो गई।धक्का देने के बाद उनका सिर फुटपाथ पर जा लगा जिससे उसकी मौत हो गई। कथित तौर पर वो शराब के नशे में था।शारीरिक शिक्षा शिक्षक और आरोपित एक थिएटर फेस्टिवल के लिए त्रिशूर में संगीत नाटक अकादमी गए थे।अनिल त्रिशूर के पूनकुन्नम में हरीश्री स्कूल में शिक्षक थे और शहर के चक्कमुक्कू के मूल निवासी थे।

Read also-तेलंगाना सुरंग दुर्घटना: मंत्री उत्तम कुमार ने कहा- बचाव अभियान पूरे जोरों पर

आरोपित राजू चालिसरी का मूल निवासी है। उसे पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।बीती रात दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद राजू ने अनिल को धक्का दे दिया।अनिल का सिर फुटपाथ पर जा लगा। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।ये घटना बुधवार रात करीब 10 बजे त्रिशूर संगीत नाटक अकादमी के सामने हुई।

Read also-एक्शन में विदेश मंत्रालय, सड़क दुर्घटना में घायल छात्रा के परिवार के लिए वीजा मुद्दा अमेरिका के समक्ष उठाया

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *