हाथरस कांड को लेकर पूरे देश में आक्रोश, पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

दिल्ली। (रिपोर्ट- दिवांशु मल्होत्रा ) यूपी के हाथरस की रहने वाली रेप पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता की गर्दन पर चोट के कई निशान हैं और हड्डियां भी टूटी हुई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि पीड़िता के साथ किस तरह की दरिंदगी की गई थी।

आपको बता दें, हाथरस गैंगरेप की घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। 19 साल की दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या को लेकर कई जगह प्रदर्शन भी हो रहे हैं। लोगों में गुस्सा है और इंसाफ की मांग की जा रही है। हैवानगी करने वाले आरोपियों को फांसी देने की मांग भी उठ रही है। इस बीच पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता की गर्दन पर चोट के निशान हैं और हड्डियां भी टूटी हुई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा होता है कि पीड़िता के साथ किस तरह की दरिंदगी की गई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता की जीभ काट दी गई थी और उसके गले, रीढ़ की हड्डी को भी आरोपियों ने तोड़ दिया था। ये रिपोर्ट दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की तरफ से जारी की गई है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि पीड़िता की मौत का मुख्य कारण विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। हालांकि, रिपोर्ट में गले पर चोट के निशान का भी जिक्र किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार एक बार नहीं बल्कि, कई बार पीड़िता का गला दबाने की कोशिश की गई थी। पीड़िता की ओर से कई बार बचाव की कोशिश की गई, इस वजह से गर्दन की हड्डी भी टूट गई थी। अभी विसरा रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद इस बात की पुष्टि की जाएगी कि मौत का असली कारण क्या रहा।

गौरतलब है, 14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली दलित लड़की से कथित सामूहिक दुष्कर्म किया गया था । इस मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से पूरे केस की जांच के लिए तीन सदस्यों की एसआईटी टीम का गठन किया गया है, जो हाथरस पहुंच चुकी है। एसआईटी को सात दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट देनी होगी, लेकिन रेप पीड़िता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आए है वो वाकई में रूह कंपा देने वाले हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.