नई दिल्ली (रिपोर्ट- विश्वजीत झा): दिल्ली में एक तरफ कोरोना के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है तो दूसरी ओर ऑक्सीजन के स्टॉक पर असर पड़ने लगा है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली में एक हफ्ते का ही ऑक्सीजन बचा है।
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों का असर अब दिल्ली में ऑक्सीजन के स्टॉक पर पड़ है । दरअसल बीते दिनों कई राज्यों में ऑक्सीजन की कमी की खबर आई है। जिसके बाद ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले राज्य भी अलर्ट हो गए। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि वैसे तो कई अस्पतालों में हफ्ते भर का ऑक्सीजन स्टॉक है पर कुछ अस्पतालों में एक हफ्ते से भी कम का स्टॉक है। दिल्ली में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश प्रदेश और राजस्थान से ऑक्सीजन की सप्लाई होती है।
Also Read- दिल्ली दंगा मामले में फेसबुक को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत !
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक राजस्थान में कुछ सप्लायर्स को कहा गया है कि वो पहले राजस्थान में सप्लाई करेंगे। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकारों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है। ऐसी कुछ समस्या है लेकिन उसे बातचीत करके सुलझाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने भरोसा दिलाने की कोशिश की कि दिल्ली में ऑक्सीजन की फिलहाल फिलहाल कमी नहीं है लेकिन सप्लाई पर असर पड़ा तो परेशानी बढ़ सकती है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

