Paris Paralympic Games 2024: कुल 27 मेडल जीतकर स्वेदश लौटा भारतीय दल, एयपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Paris Paralympic Games 2024: पेरिस में हुए पैरालंपिक 2024 के आयोजन में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 27 मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। पैरालंपिक गेम्स में भारतीय दल का ये अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। स्वदेश लौटने पर भारतीय दल का आज ढोल नगाड़ों के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों के परिजन और कई अन्य लोग वहां मौजूद थे।

Read Also: विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की कांग्रेस में एंट्री पर बृजभूषण शरण सिंह ने बोला जोरदार हमला

आपको बता दें, पेरिस पैरालंपिक 2024 में पदक जीतकर शनिवार सुबह स्वदेश वापस लौटे भारतीय दल का दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने खिलाड़ियों के साथ खूब फोटो खिंचवाईं। इस दौरान सभी पैरालंपियन काफी खुश दिखाई दिए। भारत ने पेरिस पैरालंपिक खेलों की प्रतियोगिताओं के लिए 84 खिलाड़ियों का दल भेजा था। फिलहाल स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाज हरविंदर सिंह और धाविका प्रीति पाल पेरिस में ही रुके हैं क्योंकि वो दोनों खिलाड़ी रविवार को पेरिस खेलों के समापन समारोह के दौरान ध्वजवाहक होंगे।

भारतीय खिलाड़ियों के दल ने पेरिस पैरालंपिक में अपना शानदार प्रदर्शन कर कुल 27 मेडल जीते हैं जिसमें 6 गोल्ड मेडल, 9 सिल्वर मेडल और 12 ब्रॉन्ज मेडल भारत की झोली में आए हैं। इस तरह पदक तालिका में भारत का 18वें पायदान पर है। वहीं 194 पदक लेकर चीन प्रथम स्थान पर और 107 मेडल लेकर ग्रेट ब्रिटेन दूसरे पायदान पर है।

Read Also: कांग्रेस की सूची पर भड़के अनिल विज, कहा- लिस्ट में कई दागी उम्मीदवारों के नाम किए जारी

गौरतलब है, पैरालंपिक 2024 से पहले पेरिस में ही आयोजित हुए ओलंपिक गेम्स में 117 खिलाड़ियों का दल गया था। इस दल ने अपना पूरा जोर लगाकर एक सिल्वर मेडल और 5 ब्रॉन्ज मेडल मिलाकर कुल 6 पदक जीते थे। इस पदक तालिका में भारत 71वें स्थान पर रहा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *