Parliament: बजट सत्र की कार्रवाही हुई स्थगित, संसद की बैठक 16 अप्रैल को फिर बुलाई गई

Delhi:

Parliament: संसद के बजट सत्र की तारीख का एक्सटेंशन हो गया है। यानी बजट सत्र का दूसरा चरण आज संपन्न होना था लेकिन अब इसे आगे बढ़ाते हुए दोनों सदनों की 16 अप्रैल को फिर से बैठक बुलाई गई है।इससे पहले राज्यसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि संसद की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित नहीं किया जाएगा।Parliament

हम निश्चित उद्देश्य के लिए दो या तीन हफ्ते बाद फिर से बैठक बुलाएंगे।इसी के साथ आज संसद की अगली बैठक की तारीख सामने आ गई है। आज दोनों सदनों की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित ना करते हुए 16 अप्रैल तक स्थगित किया गया है।Parliament

Read Also: Delhi: सीएपीएफ विधेयक पर राहुल गांधी की दो टूक, सरकार बनी तो प्रस्तावित कानून खत्म करेंगे

इस बीच 16 17 और 18 तारीख को संसद सत्र की विशेष बैठक के जरिये संशोधित महिला आरक्षण विधेयक के साथ ही डीलिमिटेशन विधेयक को भी पारित कराया जाएगा।राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप  लगाया है कि सरकार विधानसभा चुनावों के बीच महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को पारित कर राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है। Parliament

Read Also: AAP Politics: AAP सांसद राघव चड्ढा पर गिरी गाज, पार्टी ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया

 बहरहाल बजट सत्र के दूसरे चरण को बढ़ाने के साथ ही सरकार ने अब संशोधित महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन विधेयक को लाने की मंशा भी साफ कर दी है। Parliament

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *