Delhi: मंत्री नारा लोकेश ने संसद में अमरावती विधेयक पारित होने पर पीएम मोदी का जताया आभार

Delhi: 

Delhi: आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने गुरुवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र और स्थायी राजधानी के रूप में मान्यता देने वाले विधेयक के लोकसभा में पारित होने पर उन्हें धन्यवाद दिया।लोकेश ने कहा कि उन्होंने करोड़ों आंध्र प्रदेश वासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।Delhi: 

Read Also: Crime News: ठाणे में महिला से बदसलूकी होने पर मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। मैंने संसद में अमरावती विधेयक पारित होने पर करोड़ों आंध्र प्रदेश वासियों की ओर से हार्दिक आभार जताया।’’लोकेश ने कहा, ‘‘मैंने हमारे किसानों की असाधारण कहानी भी साझा की, जिन्होंने अमरावती के सपने को जिंदा रखने के लिए अपार बलिदान दिए और सालों की अनिश्चितता के बावजूद दृढ़ता से डटे रहे।’’Delhi:

Read Also: Airtel: भारतीय टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के ग्राहक 65 करोड़ पार, बनी दुनिया की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी

विधेयक के कानून बन जाने के बाद, दो जून, 2024 से अमरावती आंध्र प्रदेश की स्थायी राजधानी होगी। Delhi:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *