BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे अपने गृह नगर पटना, हुआ जोरदार स्वागत

Patna News: BJP President Nitin Naveen reached his hometown Patna, received a warm welcome

Patna News: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार यानी आज 9 फरवरी को अपने गृह नगर पटना पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी के शीर्ष पद पर नियुक्ति के बाद वह पहली बार यहां पहुंचे हैं। नवीन के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता हवाई अड्डे पर मौजूद रहे। Patna News

बीजेपी अध्यक्ष हवाई अड्डे से सीधा करीब सात किलोमीटर दूर बापू सभागार पहुंचे, जहां बीजेपी की प्रदेश इकाई की ओर से उनके सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैकड़ों मोटरसाइकिलों पर सवार बीजेपी कार्यकर्ता केसरिया पगड़ी पहने और पार्टी के झंडे लहराते हुए उनके काफिले के साथ चल रहे थे। Patna News

Read Also: उग्रवादियों ने कई मकानों में आग लगाई, उखरुल में तनाव पैदा

इस दौरान लाउडस्पीकर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की प्रशंसा वाले भोजपुरी गीत बजाए जा रहे थे। नितिन नवीन शाम को बिहार से पार्टी के सांसदों और विधानसभा के सदस्यों की बैठक ले सकते हैं। बांकीपुर से विधायक नवीन ने पिछले वर्ष दिसंबर में उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद मंत्री पद छोड़ दिया था, हालांकि उन्होंने अपनी विधानसभा सीट बरकरार रखी है। वह मंगलवार को विधानसभा सत्र में भी शामिल होंगे।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *