Petrol Price: भारत में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी

Petrol Price

Petrol Price: अमेरिका इजराइल और ईरान युद्ध की वजह से शुक्रवार को तेल कंपनियों ने भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया है। तेल वितरण कंपनियों ने भारत में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है, जिससे विशेष ईंधन का उपयोग करने वाले ग्राहकों पर असर पड़ेगा। 20 मार्च 2026 से प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये से लेकर 2.3 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है।Petrol Price

आज से दिल्ली में HPCL के पेट्रोल पंप पर एक लीटर प्रीमियम पेट्रोल के लिए 113.77 रुपए चुकाने होंगे ,अब तक इसके लिए 111.68 रुपए चुकाने पड़ते थे। इससे पहले देश में LPG सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली थी ,तब से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि देश में पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है ।

Read Also-Punjab: पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अगवा नवजात को बचाया, महिला गिरफ्तार

जानकारों के मुताबिक इस वृध्दि का कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को बताया गया है। वहीं, बात करें पड़ोसी देशों की तो श्रीलंका, म्यांमार और अफगानिस्तान जैसे देशों में भी ईंधन महंगा हुआ है। श्रीलंका में पेट्रोल 7.4% और डीजल 9.3% महंगा हुआ, जबकि म्यांमार में पेट्रोल 7.2% और डीजल 8.5% बढ़ा है। अफगानिस्तान में भी पेट्रोल 7.0% और डीजल 8.8% महंगा हुआ। भूटान में पेट्रोल की कीमतों में  4.2% वृद्धि हुई, लेकिन डीजल में 13.6% की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है।Petrol Price

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *