PM मोदी दमन में करेंगे हवाई अड्डे का उद्घाटन, सूरत में रखेंगे कई परियोजनाओं की आधारशिला

Daman

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून को गुजरात के सूरत में 18,000 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं और केंद्र शासित प्रदेश दमन में एक हवाई अड्डे का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी है। Daman

सूरत के जिलाधिकारी तेजस परमार ने बताया कि मोदी अपराह्न लगभग 2.45 बजे सूरत पहुंचेंगे, जहां वह हजीरा क्षेत्र में एक औद्योगिक संयंत्र का दौरा करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘इसके बाद, वह सूरत के इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वह 18,000 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।’’ Daman

Read Also: France: PPSG की ऐतिहासिक जीत के बाद पेरिस में बवाल और सेलिब्रेशन में तोड़फोड़ के साथ आगजनी हुई

अन्य अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री इसके बाद दमन की यात्रा करेंगे, जहां वह भारतीय तटरक्षक बल की हवाई पट्टी के निकट स्थित एक हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि वह हवाई अड्डे के निकट स्थित मारवाड़ सरकारी अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद मोदी स्वामी विवेकानंद मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह केंद्र शासित प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं का ऑनलाइन तरीके से उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। Daman

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *