Postponed IPL 2021 का आयोजन सितंबर में इंग्लैंड में होना चाहिए: Kevin Pietersen

लंदनः इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन चाहते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग के इस साल के स्थगित मैचों का आयोजन यूएई की जगह सितंबर में इंग्लैंड में कराए जाए।

पीटरसन का मामना है कि आईपीएल को ब्रिटेन में स्थानांतरित करना निर्णय सबसे अच्छा होगा क्योंकि भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट श्रृंखला 14 सितंबर को खत्म होगी और उसके बाद इसके लिए समय होगा।

पीटरसन ने कहा कि मैंने देखा है कि लोग सितंबर में आईपीएल के बचे हुए मैचों के आयोजन को यूएई में करने की बात कर रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इसका आयोजन इंग्लैंड में होना चाहिए।

पीटरसन ने ‘बेटवे’ के लिए अपने कॉलम में लिखा कि इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जाने वाली टेस्ट श्रृंखला के बाद थोड़ा समय होगा।

Also Read COVID-19 के खिलाफ जंग में आगे आए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पहले से ही यहां होंगे, इसके साथ ही इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी उपलब्ध होंगे। दायें हाथ के 40 साल के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि सितंबर में इंग्लैंड का मौसम क्रिकेट मैचों की मेजबानी के हिसाब से भी अच्छा रहेगा।

उन्होंने कहा कि सितंबर के मध्य से आखिर तक इंग्लैंड का मौसम सबसे अच्छा रहता है। वे मैनचेस्टर, लीड्स, बर्मिंघम और लंदन के दो मैदानों का उपयोग कर सकते हैं। इस बात की भी अच्छी संभावना है कि वहां दर्शकों की मौजूदगी होगी। क्रिकेट के लिए यह शानदार होगा।

उन्होंने कहा कि आईपीएल का आयोजन यूएई और दक्षिण अफ्रीका में हो चुका है और मुझे लगता है कि इसके बचे हुए मैचों के लिए इंग्लैंड सबसे बेहतर जगह होगी।

Also Read IPL सस्पेंड होने के बाद पैट क्यूमिंस ने तोड़ी चुप्पी, भारत के आयोजकों के लिए कही ये बात

पीटरसन के बयान से पहले मिडलसेक्स, सरे, वारविकशर और लंकाशर ने आईपीएल के बचे हुए 31 मैचों की मेजबाजी में रुचि व्यक्त की है।

आईपीएल बायो-बबल में कई खिलाड़ियों और सहायक स्टाफ के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *