आंध्र प्रदेश: वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख, अनुग्रह राशि का किया ऐलान

temple

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को भगदड़ मचने से श्रद्धालुओं की मौत पर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। अधिकारियों के अनुसार श्रीकाकुलम स्थित काशीबुग्गा के वेंकटेश्वर मंदिर में सुबह करीब 11:30 बजे भगदड़ मचने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में अधिकतर महिलाएं हैं। temple

Read Also: Chhattisgarh: प्रधानमंत्री मोदी ने नए विधानसभा भवन का उद्घाटन किया

मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई दुखद घटना में लोगों की मौत की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।” temple

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मचने की घटना से दुखी हूं। अपने प्रियजन को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” temple

इस बीच प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि इस त्रासदी में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। पीएमओ ने कहा कि घायलों को 50-50 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। temple

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *