PM Modi : पीएम मोदी ने भारतीय राजनीति के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित सरकार के प्रमुख बने रहने का रिकॉर्ड बनाया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री और अब प्रधानमंत्री के रूप में 8,931 दिनों के सार्वजनिक जीवन का रिकॉर्ड बनाना राष्ट्र-प्रथम शासन, कार्यों में ईमानदारी और प्रत्येक नागरिक की अथक सेवा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दिखाता है।
उन्होंने इसे सेवा, परिश्रम और अटूट प्रतिबद्धता पर आधारित एक मील का पत्थर बताया।एक्स पर एक संदेश में शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ते दिया और भारत में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सरकार प्रमुख बन गए हैं।
Read also- अनुपम खेर ने ‘धुरंधर’ को बताया अनुभव, आदित्य धर की फिल्म पर जमकर बरसी तारीफ
शाह ने कहा, “मोदी जी की दशकों की सेवा ने एक नए युग को जन्म दिया है। चाहे वह गरीबों को उनके अधिकार दिलाना हो, विकास में नए मुकाम हासिल करना हो या वैश्विक मंचों पर राष्ट्र का गौरव बढ़ाना हो, मोदी युग ने भारत को पूरी तरह से बदल दिया है. इस नए भारत को संवारने के लिए जीवन भर के प्रयास की आवश्यकता थी, और प्रधानमंत्री मोदी ने वह प्रयास किया।
शाह ने कहा कि 24 वर्षों से अधिक समय तक बिना छुट्टी लिए राष्ट्र और उसकी जनता की सेवा करना उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यही कारण है कि उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में तीन बार और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीन बार जनता का अभूतपूर्व स्नेह प्राप्त हुआ। जनता का विश्वास, स्नेह और समर्थन उनके प्रति दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।PM Modi
Read also- अंबिकापुर के संजय पार्क में कुत्तों के काटने से 15 हिरणों की मौत, वन विभाग के अधिकारी जांच में जुटे
शाह ने इस उपलब्धि को “सेवा, परिश्रम और अटूट प्रतिबद्धता पर आधारित एक मील का पत्थर बताया और पोस्ट में लिखा कि अभूतपूर्व विश्वास और अद्वितीय सेवा पर निर्मित एक दुर्लभ विरासत।” मोदी ने सात अक्टूबर, 2021 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।वे 26 मई, 2014 तक इस पद पर बने रहे, जब उन्होंने आम चुनावों में बीजेपी को 282 सीटों के साथ शानदार जीत दिलाकर प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। बीजेपी स्पष्ट बहुमत हासिल करने वाली पहली गैर-कांग्रेसी पार्टी बनी, जिसने कांग्रेस को मात्र 44 सीटों पर सिमटा दिया।PM Modi PM Modi PM Modi PM Modi
