अंबिकापुर के संजय पार्क में कुत्तों के काटने से 15 हिरणों की मौत, वन विभाग के अधिकारी जांच में जुटे

Ambikapur Death of Deer, अंबिकापुर, हिरणों की मौत, वन विभाग, संजय पार्क, धारदार हथियार, Ambikapur, death of deer, forest department, Sanjay Park, sharp weapons

Ambikapur Death of Deer : अंबिकापुर में संजय पार्क प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां पर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से पार्क के भीतर पांच से साथ आवारा कुत्ते घुस गए और कुत्तों ने बाड़ा के अंदर रखे गए हिरण और कोटरी पर हमला कर दिया. आपको बता दें कि चार से पांच आवारा कुत्तों के काटने से 15 हिरणों की मौत हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी।Ambikapur Death of Deer  

Read also –Chhattisgarh: रोप-वे का केबल टूटने से ट्रॉली गिरी, हादसे में एक महिला की हुई मौत

जिला वन आधिकारी अभिषेक जोगावत ने कहा कि पार्क प्रबंधन और वन विभाग की लापरवाही के कारण इन हिरणों की मौत हुई।उन्होंने आगे कहा कि एसडीओ के नेतृत्व में जांच के लिए टीम का गठन किया गया है.उन्होंने ये भी बताया कि पार्क प्रबंधन और वन विभाग ने मामले को दबाने के लिए पार्क के पीछे जंगल में 14 हिरण के शव को जलाने की कोशिश भी की थी।पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच की जारी है।Ambikapur Death of Deer 

Read also- अनुपम खेर ने ‘धुरंधर’ को बताया अनुभव, आदित्य धर की फिल्म पर जमकर बरसी तारीफ

डीएफओ अभिषेक ने  बताया कि यह घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. घटना की जांच कराई जा रही है और जो भी अधिकारी कर्मचारी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. उन्होंने बताया कि पार्क को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है क्योंकि पूरे पार्क को सेनेटाइज किया जाएगा और बाड़ा का मरम्मत भी किया जायेगा.Ambikapur Death of Deer  Ambikapur Death of Deer  Ambikapur Death of Deer 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *