PM Modi: स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को संबोधित करते हुए PM मोदी बोले- “हमें कम्युनल नहीं सेक्युलर सिविल कोड चाहिए”

PM मोदी

PM Modi: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने यूसीसी (UCC) को लेकर बड़ा बयान दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें कम्युनल नहीं सेक्युलर सिविल कोड चाहिए।

बता दें, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 11वीं बार PM नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से 2047 में विकसित भारत के सपने का विज़न पेश किया। अपने संबोधन में PM ने कहा कि बीते एक दशक में कई ऐसे सुधार किए गए हैं, जिनका असर अब दिखने लगा है और पूरी दुनिया में भारत की छवि सुधरी है।PM मोदी ने अपने संबोधन में यूनिफॉर्म सिविल कोड, बांग्लादेश के हालात,भ्रष्टाचार, देश के विकास और अन्य मुद्दों पर अपने विचार रखें। इस दौरान PM ने लोगों को आगाह करते हुए ये भी कहा कि कुछ लोग देश को निराशा के गर्त में डुबोना चाहते हैं, लेकिन हमें उनसे सावधान रहना होगा।

Read Also: न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने मनाया ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’

दरअसल, PM नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बोलते हुए कहा कि ‘हमारे देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड की चर्चा चल रही है। देश की सुप्रीम कोर्ट भी हमें यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए कह रही है और देश के संविधान निर्माताओं का भी ये सपना था। जो कानून धर्म के आधार पर देश को बांटते हैं, जो ऊंच नीच का कारण बनते हैं। वैसे कानूनों के लिए देश में कोई जगह नहीं हो सकती। हमने सांप्रदायिक सिविल कोड में 75 साल बिताए हैं,अब हमें सेक्यूलर सिविल कोड की तरफ जाना होगा।

भाषण के दौरान PM मोदी ने कहा कि, देश की आजादी को 75 साल हो चुके हैं, ऐसे में देश में कम्युनल सिविल कोड लागू नहीं होना चाहिए। PM ने कहा कि नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करना भारत के 140 करोड़ लोगों का कर्तव्य है और मैं इस पर बहस चाहता हूं। हमें एक धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता की आवश्यकता है। मालूम हो कि समान नागरिक संहिता सरकार का बड़ा एजेंडा है। PM ने कहा कि UCC हमेशा से BJP के मेनिफेस्टो का हिस्सा रहा है।

Read Also: लाल किले पर PM मोदी से मिलकर खुश दिखे स्कूली बच्चे

अपने भाषण में बांग्लादेश के हालात पर चिंता जताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘बांग्लादेश में जो कुछ हुआ है,पड़ोसी देश होने के नाते हम हालात को लेकर चिंतित हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वहां हालात जल्द सामान्य होंगे। साथ ही वहां के हिंदू, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। हमारे पड़ोसी देश सुख और शांति के मार्ग पर चलें। शांति के प्रति हम समर्पित हैं। हम आने वाले दिनों में बांग्लादेश की विकास यात्रा में हमेशा शुभचिंतक रहेंगे। हम मानव जाति के लिए सोचने वाले लोग हैं।
वहीं, PM मोदी ने अपने संबोधन में इशारों में पश्चिम बंगाल की घटना को लेकर गुस्सा जताया। भाषण में PM मोदी ने महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध को भी उठाया। PM ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराधों की तुरंत जांच हो। कृत्य करने वालों को सख्त से सख्त सजा हो।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *