PM मोदी ने सीताराम येचुरी के निधन पर जताया शोक, कहा- वे वामपंथ के अग्रणी प्रकाश थे

PM Modi condoled of Sitaram Yechury: 

PM Modi condoled of Sitaram Yechury:  सीपीआई एम के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा कि सीताराम येचुरी के निधन से दुःख हुआ। वे वामपंथ के अग्रणी प्रकाश थे और राजनैतिक स्पेक्ट्रम से जुड़ने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने एक प्रभावी सांसद के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। निमोनिया की शिकायत होने के बाद उन्हें 19 अगस्त को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। 25 दिन से उनका इलाज चल रहा था। दिग्गज नेता का निधन गुरुवार दोपहर 3.05 बजे हुआ।

एम्स में ली अंतिम सांस- सूत्रों के मुताबिक येचुरी का निधन तीन बजकर पांच मिनट पर हुआ।सीपीआई (एम) ने मंगलवार को बयान में कहा था कि येचुरी को एम्स में आर्टिफिशियल रेस्पिरेटरी सिस्टम पर रखा गया है।बताया गया कि उनका सांस लेने वाली नली में संक्रमण का इलाज किया जा रहा है। येचुरी को सीने में निमोनिया की तरह के संक्रमण के इलाज के लिए 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था।

गंभीर हालत में कराया गया भर्ती- सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी को 19 अगस्त में गंभीर हालत में दिल्ली एम्स भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने येचुरी को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन बचा नहीं सके ।आपको बता दें कि सीताराम येचुरी का जन्म 1952 में मद्रास चेन्नई में एक तेलुगु ब्राह्मण परिवार में हुआ था. उनके पिता सर्वेश्वर सोमयाजुला येचुरी आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में इंजीनियर थे. मां कल्पकम येचुरी सरकारी अधिकारी थीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *