PM मोदी ने किया दिल्ली BJP के नव-निर्मित कार्यालय का उद्घाटन

#PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश की राजधानी दिल्ली में नव-निर्मित प्रदेश BJP कार्यालय का उद्घाटन कर दिया है। इस अवसर पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, प्रदेश की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं उनके सहयोगी मंत्री, BJP सांसद, विधायक एवं अन्य कई नेता मौजूद हैं। PM

Read Also: दिल्ली में दुर्गा पूजा की धूम, सीआर पार्क में दिखा बंगाली संस्कृति का संगम

दिल्ली में पॉकेट-5, पं. दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित नव-निर्मित प्रदेश BJP कार्यालय के उद्घाटन से पहले आज सुबह नवनिर्मित पार्टी कार्यालय में गृह प्रवेश पूजन एवं हवन विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस मौके पर दिल्ली BJP ने कहा कि, “हमारे संकल्प और सेवा-निष्ठा का प्रतीक बनकर तैयार है।”

Read Also: UP: मुठभेड़ में गाजियाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश, कई वारदात को दे चुका है अंजाम

दिल्ली BJP के नव-निर्मित कार्यालय का उद्घाटन करने से पहले PM मोदी ने ‘X’ पर पोस्ट कर कहा था कि, “दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ताओं का इतिहास संघर्ष और समर्पण की अद्वितीय मिसाल रहा है। इन्होंने हर चुनौती के बीच ना केवल संगठन को जीवंत रखा, बल्कि इसे सशक्त बनाने में भी अपना अद्भुत योगदान दिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लिए बना स्थायी प्रदेश कार्यालय संगठन को नई शक्ति, नई दिशा और नए आत्मविश्वास से भरेगा। शाम करीब 5 बजे इसके उद्घाटन समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा।” PM

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *