परिवर्तन रैली में विपक्ष पर जमकर बरसे PM मोदी, AAP पर दिया बड़ा बयान

PM Modi News:

PM Modi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसी क्रम में पीएम मोदी ने रोहिणी में परिवर्तन रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि ये बीजेपी ही है जो दिल्ली का विकास कर सकती है। दिल्ली के भविष्य के लिए ये बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है।

Read also –पोरबंदर एयरपोर्ट पर तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत

आप-दा नहीं सहेंगे-  बीते 10 साल में दिल्ली ने जिस तरह की राज्य सरकार देखी है, वो किसी ‘आप-दा’ से कम नहीं है। ये एहसास आज दिल्ली वालों को अच्छे से हो चुका है। इसलिए अब दिल्ली में एक ही आवाज गूंज रही है- आप-दा नहीं सहेंगे… बदल के रहेंगे।पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली विकास चाहती है और मुझे खुशी है कि दिल्ली को बीजेपी पर भरोसा है।70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव फरवरी के मध्य में होने की संभावना है।

बीजेपी सत्ता से बाहर-  आपको बता दें कि बीजेपी 1998 से दिल्ली की सत्ता से बाहर है।पार्टी ने नवंबर के मध्य में शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में ‘परिवर्तन यात्रा’ निकालने की योजना बनाई थी। हालांकि, संसद सत्र के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

Read also- लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला 6 जनवरी को “पंचायत से पार्लियामेंट 2.0” का करेंगे उद्घाटन

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री- दिल्ली में एक ही आवाज गूंज रही है। ‘आप-दा’ नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे। अब दिल्ली विकास की धारा चाहती है। और मुझे खुशी है दिल्ली का विश्वास भाजपा पर है। भाजपा पर ये विश्वास इसलिए है कि क्योंकि भाजपा सुनिश्चित लाने वाली पार्टी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *