देश में उड़ा पहला सी प्‍लेन, पीएम मोदी हुए सवार

पीएम मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले में केवडि़या के पास स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट के बीच सी प्लेन सेवा की शुरूआत की।

 

पीएम मोदी ने यहां तालाब के पास से सरदार सरोवर बांध के पास डबल इंजन के प्‍लेन में सवार होकर इस सेवा का उद्घाटन किया। प्‍लेन में चढ़ने से पहले पीएम मोदी ने कुछ समय एयर एरोड्रम में बिताया और सी प्‍लेन सर्विस के बारे में जानकारी ली।

 

पीएम मोदी ने देश के पहले सीप्‍लेन की सवारी की और उन्‍हें ले जाने वाला 19 सीटर प्लेन साबरमती रिवरफ्रंट के पानी पर लगभग 40 मिनट में लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। ये सी प्लेन कई मायनों में खास होते हैं क्‍योंकि ये हल्‍के होते हैं और कम फ्यूल में भी उड़ान भर सकते हैं। सी प्लेन असल में ट्विन ऑट्टर 300 सी–प्लेन है जिसका वजन 3,377 किलो है। इसमें 1,419 लीटर तक पेट्रोल भरा जा सकता है। हर एक घंटे की उड़ान के लिए लिए ये सिर्फ 272 लीटर पेट्रोल खर्च करता है।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *