PM मोदी आज से चार दिवसीय फ्रांस और अमेरिका की विदेश यात्रा पर रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से चार दिवसीय फ्रांस और अमेरिका की विदेश यात्रा पर रहेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में पीएम मोदी की ये पहली अमेरिका यात्रा होगी। PM मोदी ने अपनी यात्रा को द्विपक्षीय संबंधों की सफलताओं को आगे बढ़ाने का अवसर करार दिया है।

Read Also: ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत 2024 में 25,000 करोड़ रुपये से अधिक का मादक पदार्थ जब्त किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और अमेरिका की अपनी चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं। फ्रांस में PM मोदी AI एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे। PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों फ्रांस में पहले भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करने और अंतर्राष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर परियोजना का दौरा करने के लिए मार्सिले भी जाएंगे। फ्रांस के बाद पीएम मोदी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर संयुक्त राज्य अमेरिका की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे।

विदेश यात्रा से पहले PM मोदी ने अपना बयान भी जारी किया है। PM मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों के निमंत्रण पर मैं 10 से 12 फरवरी तक फ्रांस की यात्रा पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं पेरिस में एआई कार्य शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करने के लिए उत्सुक हूं, जो विश्व के दिग्गज नेताओं और विश्व स्तर की प्रौद्योगिकी कंपनियों के सीईओ का एक सम्मेलन है, जहां हम समावेशी, सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से नवाचार और सभी लोगों के कल्याण हेतु एआई प्रौद्योगिकी के लिए सहयोगी दृष्टिकोण पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

PM मोदी ने आगे कहा कि मेरी यात्रा के द्विपक्षीय खंड में मेरे मित्र राष्ट्रपति मैक्रों के साथ भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के लिए 2047 क्षितिज कार्य योजना पर प्रगति की समीक्षा करने का अवसर मिलेगा।पीएम ने कहा कि हम फ्रांस में पहले भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करने के लिए फ्रांस के ऐतिहासिक शहर मार्सिले की यात्रा भी करेंगे और अंतर्राष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर परियोजना का भी दौरा करेंगे, जिसमें भारत फ्रांस सहित भागीदार देशों के संघ का सदस्य है, ताकि वैश्विक कल्याण के लिए ऊर्जा का दोहन किया जा सके। PM मोदी ने कहा कि मैं प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय सैनिकों को मजारग्यूज युद्ध समाधि स्थल में श्रद्धांजलि भी अर्पित करूंगा।

Read Also: प्रयागराज महाकुंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी किया पवित्र संगम में अमृत स्नान, राज्यपाल और CM रहे मौजूद

PM मोदी ने आगे कहा कि फ्रांस से मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के निमंत्रण पर अमेरिका की दो दिवसीय यात्रा पर जाऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं अपने मित्र राष्ट्रपति ट्रम्प से मिलने के लिए उत्सुक हूं। पीएम मोदी ने कहा कि हालांकि जनवरी में उनकी ऐतिहासिक चुनावी जीत और शपथ ग्रहण के बाद यह हमारी पहली मुलाकात होगी, लेकिन मुझे उनके पहले कार्यकाल में भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी बनाने में साथ काम करने की बहुत अच्छी याद है।

PM मोदी ने आगे कहा कि यह यात्रा राष्ट्रपति ट्रम्प के पहले कार्यकाल में हमारे सहयोग की सफलताओं को आगे बढ़ाने और प्रौद्योगिकी, व्यापार, रक्षा, ऊर्जा तथा सुदृढ़ आपूर्ति श्रृंखला के क्षेत्रों सहित हमारी साझेदारी को पहले से ज्यादा बढ़ाने और गहरा करने के लिए एक एजेंडा विकसित करने का अवसर होगी। पीएम मोदी ने कहा कि हम अपने-अपने देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए मिलकर काम करेंगे और दुनिया के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *