PM मोदी कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल में लगाएंगे ध्यान, सुरक्षा के हुए सख्त इंतजाम

PM मोदी के दौरे से पहले तमिलनाडु के कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक PM मोदी की कोर सुरक्षा टीम भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुकी है।

Read Also: Obscene Video Case: प्रज्वल रेवन्ना को हवाईअड्डे पर ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा -गृह मंत्री जी. परमेश्वर

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान करेंगे। पीएम मोदी यहां 30 मई को पहुंचेंगे और पूरे दिन एवं रात यहीं बिताएंगे। PM मोदी के आगमन से पहले यहां सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। PM मोदी के दौरे से पहले यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तिरुनेलवेली रेंज के डीआइजी प्रवेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक ई. सुंदरवथनम के साथ रॉक मेमोरियल, बोट जेटी, हेलीपैड और राज्य अतिथि गृह में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया है। PM मोदी की कोर सुरक्षा टीम भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुकी है।

जानकारी के मुताबिक, PM मोदी की सुरक्षा के लिए करीब 2000 पुलिसकर्मियों के साथ कई सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया गया है। उनके 30 मई की दोपहर बाद कन्याकुमारी पहुंचने की संभावना है। इसके बाद पीएम मोदी स्मारक के लिए प्रस्थान करेंगे। PM एक जून को दोपहर के तीन बजे तक विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ही रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, PM मोदी यहां 45 घंटे रुकेंगे, इसलिए तटीय सुरक्षा ग्रुप, भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना समुद्री सीमाओं पर निगरानी बनाए रखेंगे।

Read Also: PM मोदी के ध्यान की तैयारी को परोक्ष प्रचार बताते हुए कांग्रेस ने चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत

माना जाता है कि यहां विवेकानंद को ‘भारत माता’ के बारे में दिव्य दृष्टि प्राप्त हुई थी।पीएम ने 2019 के चुनाव अभियान के बाद केदारनाथ गुफा में इसी तरह का ध्यान लगाया था और इस बार PM मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल में पहुँचकर ध्यान लगाएंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *