इंडिया गठबंधन में नेतृत्व को लेकर मचा सियासी बवाल, TMC सांसद ने CM ममता का किया समर्थन

Sagarika Ghose on INDIA Alliance:

Sagarika Ghose on INDIA Alliance: टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने रविवार को एनसीपी नेता शरद पवार की ओर से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विपक्षी गुट इंडिया की कमान सौंपे जाने का समर्थन किए जाने का स्वागत किया। टीएमसी नेता सागरिका घोष ने कहा “एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा है कि पश्चिम की सीएम ममता बनर्जी को विपक्षी गुट इंडिया में एक अहम चेहरा बनना चाहिए।

Read also-Maharashtra: उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने EVM पर बोला सियासी हमला, विपक्ष से की ये डिमाड़

बीजेपी पर दी ये प्रतिक्रिया-  पिछले 10 वर्षों में उनके शासन में, टीएमसी बीजेपी को हरा रही है। हमारा मानना ​​है कि ममता बनर्जी के पास अखिल भारतीय स्तर पर इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ने का अनुभव और साहस है।”इस सप्ताह की शुरुआत में, बनर्जी ने कहा कि वो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका जारी रखते हुए विपक्षी मोर्चे को चलाने की दोहरी जिम्मेदारी संभाल सकती हैं।

Read also-Maharashtra: विधानसभा स्पीकर पद के लिए बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर ने नामांकन किया दाखिल

सागरिका घोष, सांसद, टीएमसी- एनसीपी लीडर शरद पवार जी ने कहा है कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया अलायंस के अंदर एक अहम किरदार बनना चाहिए। ममता बनर्जी की लीडरशिप के अंदर आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने पिछले 10 साल तक 10 साल से भाजपा को सही टक्कर दिया है।

भाजपा को हरा रहे हैं- हर चुनाव में हम भाजपा को हरा रहे हैं। टक्कर दे रहे हैं। हम समझते हैं कि ममता बनर्जी के अंदर वो अनुभव है वो हौसला है कि इंडिया अलायंस का ऑल इंडिया लेवल पर नेतृत्व करे और सांप्रदायिक ताकत को सही टक्कर दें।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *