Politics News: दिल्ली में सियासत तेज, केजरीवाल की सुरक्षा में लगे पंजाब पुलिस के जवानों को हटाया गया

Arvind Kejriwal Security:

Arvind Kejriwal Security:  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को वापस बुलाए जाने को राजनैतिक कदम बताया है।केजरीवाल ने आरोप लगाता कि उनकी निजी सुरक्षा का राजनैतिकरण किया गया है जो नहीं होना चाहिए था।पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग के निर्देश के बाद अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस की टुकड़ियों को हटा लिया गया है।

Read also-बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर तेजस्वी यादव ने बोला राज्य सरकार पर सियासी हमला

अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय संयोजक, आम आदमी पार्टी: प्योर और शुद्ध राजनीति है। सुरक्षा पर्सनल व्यक्तिगत सुरक्षा को राजनीति के हवाले कर दिया गया, कम से कम सेफ्टी और सिक्योरिटी पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल: मेरी सुरक्षा से पंजाब पुलिस को हटाने का फैसला पूरी तरह राजनैतिक है।

Read also-रुपये की लगातार गिरावट पर सुप्रिया श्रीनेत ने खोला मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा, दिया बड़ा बयान

दिल्ली में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर मचा बवाल-  आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए सीएम योगी को अमित शाह को समझाना चाहिए।केजरीवाल ने कहा, “आज यूपी के सीएम आदित्यनाथ जी दिल्ली आए और दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने यूपी में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार किया है। मैं उनसे सहमत हूं कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था बहुत खराब है। कानून-व्यवस्था अमित शाह के अधीन आती है। उन्हें दिल्ली में इसे सुधारने के लिए अमित शाह के साथ बैठकर उन्हें समझाना चाहिए कि कैसे कानून-व्यवस्था को ठीक करना है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *