DU के नाम पर सियासत तेज, NSUI ने पीएम मोदी को पत्र लिख कर दी ये डिमांड

NSUI President Varun Chaudhary: 

NSUI President Varun Chaudhary:  भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज का नाम वीर सावरकर के बजाय स्वर्गीय डॉक्टर मनमोहन सिंह के नाम पर रखा जाए।पीएम मोदी शुक्रवार को नजफगढ़ के रोशनपुरा में वीर सावरकर कॉलेज की आधारशिला रखेंगे।

Read also-BJP और AAP में जुबानी जंग तेज, आप सांसद के मानहानि नोटिश पर बिफरे सासंद मनोज तिवारी

वीर सावरकर पर दिया बड़ा बयान-  एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने पीटीआई से कहा कि कल प्रधानमंत्री मोदी जी दिल्ली विश्वविद्यालय में एक कॉलेज की आधारशिला रखेंगे। मेरी मांग है कि कॉलेज का नाम वीर सावरकर के नाम पर रखने के बजाय पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर रखा जाए।एनएसयूआई ने पाठ्यक्रम में उनकी जीवन यात्रा को शामिल करने की मांग रखी।

Read also-मनु, गुकेश, हरमनप्रीत और प्रवीण को खेल रत्न, 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार

मनमोहन सिंह पर किया ये दावा – कल नरेंद्र मोदी जी डीयू के अंदर एक कॉलेज का शिलान्यास करने जा रहे हैं। मेरी उनसे डिमांड है तुरंत उस कॉलेज का नाम सावरकर जी के नाम पर ना रख कर डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के नाम पर रखना चाहिए। कुछ ही दिन पहले डॉक्टर मनमोहन सिंह जी का देश के पूर्व प्रधानमंत्री थे उनका देहांत हुआ है। उनकी जो एकेडमिकल जर्नी रही है कितनी इंस्पायरिंग रही है खास कर हम नौजवानों लोगों को जो यूनिवर्सिटी के छात्र हैं देश भर के उनके लिए। किस तरीके से 2009 में सेंटर यूनिवर्सिटी एक्ट लेकर आए जिसके बाद देश में तमाम यूनिवर्सिटी खुलीं।

किस तरीके से राइट टू एजुकेशन लेकर आए। उनको एक ट्रिब्यूट देने के लिए उनको एक असर श्रद्धांजलि देने के लिए डॉक्टर मनमोहन सिंह जी जिनका देहांत हुआ था उनको लेकर नरेंद्र मोदी जी से डिमांड है कि तुरंत जो कल उद्घाटन करने जा रहे हैं जिस कॉलेज का उसका नाम डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के नाम पर रखना चाहिए।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *