Politics News: नए राष्ट्रीय निर्देश के तहत केरल राजभवन का नाम बदलकर लोकभवन किया गया

Politics News: केरल में राजभवन का नाम सोमवार को औपचारिक रूप से लोकभवन कर दिया गया।ये बदलाव केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद हुआ है, जिसने देश भर के राजभवनों का नाम बदलकर लोकभवन और राजनिवास का नाम बदलकर लोक निवास (लेफ्टिनेंट गवर्नर का ऑफिशियल निवास) करने का निर्देश दिया गया है। Politics News:

Read Also: Bollywood: फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में फाइटर पायलट के रूप में दिलजीत दोसांझ का फर्स्ट लुक आउट

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सोमवार को एक बयान में कहा कि नाम बदलना “कॉलोनियल सोच” से डेमोक्रेटिक सोच की ओर बढ़ने में मील का पत्थर है। राज्यपाल ने राज्य के लोगों को बदलते समय के साथ नई सोच अपनाने के लिए बधाई भी दी।बयान में कहा गया है कि राजभवन का नाम बदलकर लोकभवन करने का प्रस्ताव सबसे पहले राज्यपाल आर्लेकर ने खुद 2022 में ऑल इंडिया गवर्नर्स कॉन्फ्रेंस में रखा था, जब वो बिहार के राज्यपाल के तौर पर नियुक्त थे। Politics News:

Read Also: Bollywood: शादी के बधन में बंधी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु, फिल्म निर्माता राज संग लिए सात फेरे

राज्यपाल ने केरल के लोगों से इस कोशिश का पूरे दिल से समर्थन करने और लोकभवन की भावना को बनाए रखने की अपील की।इससे पहले, राज्यपाल के ऑफिस ने फोटो और वीडियो जारी किए थे, जिसमें वर्कर गेट की दीवार से राजभवन का नेमबोर्ड हटाते हुए दिख रहे थे। Politics News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *