सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर राष्ट्रपति और पीएम ने किया नमन

नई दिल्लीः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर शनिवार को उन्हें याद किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करके कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वें जयंती वर्ष के समारोहों के शुभारंभ के अवसर पर उनको सादर नमन। उनके अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में पूरा राष्ट्र उनकी जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रुप में मना रहा है।

नेताजी ने अपने अनगिनत अनुयायियों में राष्ट्रवाद की भावना का संचार किया। उन्होंने आगे कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में असाधारण योगदान देने वाले नेताजी हमारे सबसे प्रिय राष्ट्र नायकों में से एक हैं।

उनकी देशभक्ति और बलिदान से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने आजादी की भावना पर बहुत बल दिया और उसे मजबूत बनाने के लिए हम पूर्णतया प्रतिबद्ध हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 125 वीं जयंती पर नमन किया है तथा श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री मोदी ने शनिवार को ट्वीट किया कि महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन।

Also Read कांग्रेस को जून तक मिलेगा नया अध्‍यक्ष

कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा। सरकार ने निर्णय लिया है कि नेताजी की जयंती को देश भर में हर वर्ष पराक्रम दिवस के रुप में मनाया जायेगा। पीएम मोदी खुद आज कोलकाता में पराक्रम दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे।

इससे पहले शुक्रवार को भी उन्होंने नेताजी की जयंती की पूर्व संध्या पर सिलसिलेवार ट्विटर कर कहा था कि कल, भारत के महान नेता नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रुप में मनाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *