प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की कहा इस दुख की घड़ी में भारत, रूस के साथ मजबूती के साथ…

PM Modi On Moscow Terror Attack

PM Modi On Moscow Terror Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस मॉस्को में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। पीएम मोदी ने कहा है कि इस दुख की घड़ी में भारत, रूस के साथ खड़ा है।पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में कहा कि, “हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में भारत रूसी सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है”रुस के मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल  में शुकवार 22 मार्च की देर शाम को अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में सैकड़ो लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ो की तादाद से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।इस आतंकी घटना की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ISIS ने ली है।

Read also-बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरु, पार्टी मुख्यालय पहुंचे जेपी नड्डा अमित शाह…

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *