Politics: एक देश एक चुनाव विधेयक पर प्रियंका गांधी वाड्रा का फूटा गुस्सा, सरकार पर लगाया ये आरोप

One Nation One Election: 

Priyanka Gandhi News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाला विधेयक संविधान एवं संघवाद के खिलाफ है।उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये संविधान विरोधी विधेयक है। ये हमारे राष्ट्र के संघवाद के खिलाफ है। हम इसका विरोध कर रहे हैं।’’सरकार ने देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले विधेयक को विपक्षी दलों के भारी विरोध के बीच मंगलवार को निचले सदन में पेश किया।

Read also-Hockey India League: राउरकेला स्टेडियम में इन दर्शकों की फ्री एंट्री, यहां देखें पूरा शेड्यूल

विपक्षी दलों ने विरोध किया- कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले ‘संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024’ और उससे जुड़े ‘संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024’ को निचले सदन में पुर:स्थापित करने के लिए रखा, जिनका विपक्षी दलों ने पुरजोर विरोध किया।

Read also-कांग्रेस ने राज्यों के बीच जल विवाद को दिया बढ़ावा, किसानों के लिए कुछ नहीं किया- PM Modi

पक्ष में 269 वोट  मिले-  सदन में मत विभाजन के बाद विधेयक को पुर:स्थापित कर दिया गया।विधेयक को पेश किए जाने के पक्ष में 269 वोट, जबकि विरोध में 198 वोट पड़े।इसके बाद मेघवाल ने ध्वनिमत से मिली सदन की सहमति के उपरांत ‘संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024’ को भी पेश किया।सरकार ने देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले विधेयक को विपक्षी दलों के भारी विरोध के बीच मंगलवार को निचले सदन में पेश किया और कहा कि इस पर व्यापक विचार-विमर्श के लिए इसे संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेजा जाएगा।

कानून मंत्री ने दी ये प्रतिक्रिया-  कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले ‘संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024’ और उससे जुड़े ‘संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024’ को निचले सदन में पुर:स्थापित करने के लिए रखा, जिनका विपक्षी दलों ने पुरजोर विरोध किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *