दिल्ली के पंजाबी बाग फ्लाईओवर पर दोपहिया वाहनों की टक्कर में एक शख्स की मौत, दूसरा घायल

Gujarat Accident: 

Punjabi Bagh Flyover Accident : पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग फ्लाईओवर पर मंगलवार को दोपहिया वाहनों की टक्कर में 24 साल के युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने बताया कि सुबह 8:10 बजे पीसीआर कॉल पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और वहां एक स्कूटर और एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त अवस्था में पाए गए।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर दो घायल व्यक्ति मिले, जिन्हें आचार्य भिक्षु अस्पताल में भर्ती कराया गया।Punjabi Bagh Flyover Accident  Punjabi Bagh Flyover Accident  Punjabi Bagh Flyover Accident 

Read also- भारत, फ्रांस ने हैमर मिसाइलों के निर्माण के लिए समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

उन्होंने बताया कि घायलों में से एक, रोहिणी के सेक्टर 20 के रहने वाले विजय को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।दूसरे घायल मोनू को गंभीर चोटों के कारण सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दुर्घटना पंजाबी बाग फ्लाईओवर पर हुई, हालांकि दुर्घटना के कारणों का सटीक क्रम अभी तक पता नहीं चल पाया है। क्षतिग्रस्त दोपहिया वाहनों को यांत्रिक जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया गया है।

Read also- अजमेर में युवती के अलग समुदाय के युवक के साथ ‘लिव-इन’ रिश्ते को लेकर उसके परिजनों ने किया हंगामा

पुलिस दुर्घटना में किसी अन्य वाहन की संलिप्तता का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी इकट्ठा कर रही है और साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर रही है।मृतक की बहन बिरवती ने बताया कि विजय छह बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था।उन्होंने कहा, “हमारे पिता के देहांत लगभग 18 साल पहले हुआ था और विजय हमारे परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। विजय उससे मिलने सुबह-सुबह आया था और करीब 7:30 बजे उसके घर से चला गया था और हादसा करीब 8:30 बजे हुआ।Punjabi Bagh Flyover Accident  Punjabi Bagh Flyover Accident 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *