Rahul Gandhi: केरल चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बस में ‘यमराज’ से मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रचार के लिए की गई इस मुलाकात से ‘यमराज’ उन्हें या अन्य यूडीएफ नेताओं को देखकर खास खुश नहीं थे। ये मुलाकात प्रचार के लिए की गई बातचीत जैसी लग रही थी।Rahul Gandhi:
Yesterday in Balussery, Keralam I met Yamaraj on a bus. Unfortunately he wasn’t particularly happy to see me or the other UDF leaders.
UDF’s Oommen Chandy Health Insurance Scheme promises Rs. 25 lakh health coverage for every household – this is going to put Yamaraj out of work… pic.twitter.com/I54G1QSbZJ
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 1, 2026
राहुल गांधी ने बुधवार को केरल के बालुस्सेरी में अपनी बस यात्रा का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी मुलाकात ‘यमराज’ के वेश में एक व्यक्ति से हुई। ऐसा लग रहा था कि येे यूडीएफ की प्रस्तावित स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रचार के लिए की गई बातचीत थी, जिसके तहत गठबंधन ने केरल के हर परिवार को 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देने का वादा किया है।Rahul Gandhi:
Read Also: DMK: आय से अधिक संपत्ति में मंत्री दुरई मुरुगन को राहत, उच्चतम न्यायालय ने कार्यवाही पर लगाई रोक
उन्होंने लिखा, “कल केरल के बालुस्सेरी में मेरी मुलाकात ‘यमराज’ से बस में हुई। दुर्भाग्य से, मुझे या अन्य यूडीएफ नेताओं को देखकर वो कुछ खास खुश नहीं थे।लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) ने एक्स पर कहा, “यूडीएफ की ओमन चांडी स्वास्थ्य बीमा योजना हर परिवार को 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवरेज देने का वादा करती है। Rahul Gandhi:
इससे यमराज की नौकरी चली जाएगी, लेकिन हम जल्द ही उनके लिए कोई और नौकरी ढूंढ लेंगे।राहुल गांधी ने कहा, “हमारा मिशन सीधा-सादा है – केरल में किसी भी परिवार को कभी भी चिकित्सा संकट का आर्थिक बोझ न उठाना पड़े। 25 लाख रुपये के कवरेज के साथ, हम ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि बीमारी कभी भी किसी परिवार की गरिमा, उसकी बचत या उसके भविष्य को न छीन ले।”Rahul Gandhi:
Read Also: Guwahati: असम में PM मोदी ने किया चाय बागान का दौरा, महिला श्रमिकों से की बातचीत
उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य सेवा एक अधिकार है और यूडीएफ इसे हर केरलवासी के लिए हकीकत बनाने के लिए यहां है।”वीडियो में गदा धारण किए ‘यमराज’ राहुल गांधी से कहते हैं कि 25 लाख रुपये की बीमा योजना के कारण लोगों की उम्र बढ़ेगी, इसलिए उनका काम खत्म हो गया है।यूडीएफ ने पांच इंदिरा वादों को पूरा करने का संकल्प लिया है, जिनमें केरल राज्य परिवहन बसों में सभी महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा, कॉलेज जाने वाली छात्राओं को 1,000 रुपये की मासिक सहायता और कल्याण पेंशन को बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति माह करना शामिल है।Rahul Gandhi:
इनके अलावा, इसने पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के नाम पर स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने का भी संकल्प लिया है, जिसके तहत हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का कवरेज मिलेगा, साथ ही छोटे व्यवसायों के लिए पांच लाख रुपये तक के ब्याज फ्री लोन भी दिया जाएगा।केरल में विधानसभा की सभी सीटों पर एक ही चरण में नौ अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 4 मई को होगी।Rahul Gandhi:
