राहुल गांधी ने अडानी और केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: अमेरिका में भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और अडानी पर गंभीर आरोप लगाए है। राहुल गांधी ने अडानी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में हुई सुनवाई में उद्योगपति गौतम अडाणी पर लगे भ्रष्टाचारों के आरोपो को लेकर देश में राजनीति गरमा गई है।लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जोरदार हमला बोला है।राहुल गांधी ने कहा कि अब ये साफ है कि अडानी ने भारतीय और अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन किया है। राहुल गांधी ने कहा कि मुझे हैरानी है कि अडानी अभी तक देश में आजाद कैसे घूम रहे हैं? राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कई देशों में अडानी के प्रोजेक्ट की जांच चल रही है और अडानी भ्रष्टाचार करके देश की प्रतिष्ठा को कम कर रहे हैं।

Read Also: उपराष्ट्रपति ने ‘भारत के मूल मूल्य, हित और उद्देश्य’ पर राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधन किया

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने नारा दिया- एक हैं तो सेफ हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारत में नरेंद्र मोदी और अडानी एक हैं तो सेफ़ हैं।राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान में अडानी का कुछ नहीं किया जा सकता है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि यहां मुख्यमंत्री को जेल भेज दिया जाता है और अडानी 2,000 करोड़ का घोटाला कर के आराम से बाहर घूम रहे हैं,क्योंकि पीएम मोदी उनकी रक्षा कर रहे हैं। राहुल गांधीने कहा कि अमेरिका की जांच में कहा गया है कि अडानी ने भारत और अमेरिका में अपराध किया है। मगर भारत में अडानी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।’

Read Also: प्रदूषण से दिल्ली में बद से बदतर हुए हालात, बढ़ता प्रदूषण लोगों का बना रहा डायबिटीज का शिकार

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि हमारी मांग है कि अडानी को गिरफ्तार किया जाए और सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच को पद से हटाएं और उनकी जांच करें। राहुल गांधी ने जांच के लिए संसद की संयुक्त समिति जेपीसी के गठन की मांग भी दोहरायी है। राहुल गांधी ने कहा कि ‘लोकसभा में नेता विपक्ष होने के नाते ये मेरी जिम्मेदारी है कि हम इस मुद्दे को देश की जनता के सामने रखें।राहुल गांधी ने कहा कि अडानी देश के संसाधनों पर भ्रष्टाचार के जरिए कब्जा कर रहा है और बीजेपी की मदद कर रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *