Rahul Gandhi : पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश में 500 फैक्ट्रियां लगाई गईं, क्या किसी ने इन्हें देखा है?

MP Elections 2023 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा सुना, कुछ दिन पहले यहां मोदी जी आए उन्होंने कहा कि 500 फैक्ट्रियां हमने लगा दी हैं। पता नहीं पहले आए थे, कहा था 15 लाख रुपये बैंक खातों में डालेंगे। काले धन को मिटा देंगे और अब मध्य प्रदेश में हमने 500 फैक्ट्रियां लगा दी हैं। किसी को दिखी हैं ये फैक्ट्रियां? लगी फैक्ट्रियां? तो यहां पास में मध्य प्रदेश के पास में छत्तीसगढ़ है। हमने छत्तीसगढ़ में क्या किया और क्या सोच रहे हैं हम छत्तीसगढ़ के लिए मैं आपको बताना चाहता हूं। क्योंकि जो हमने छत्तीसगढ़ के लिए किया है वो ही हम मध्य प्रदेश के लिए करना चाहते हैं।

Read also- गृह मंत्री अमित शाह: अगर हम मध्य प्रदेश में जीते तो सभी को अयोध्या की मुफ्त यात्रा करने को मिलेगी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के नीमच में चुनावी रैली को संबोधित किया।राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि राज्य में 500 कारखाने लगाए जाएंगे। पहले पीएम मोदी ने ये वादा किया था। सभी के बैंक खाते में 15 लाख रुपये डाले जाएंगे।
( Source PTI )

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *