3 लोक 9 खंड के दाता बजरंगबली को रेलवे ने 7 दिन की वर्निंग के साथ भेजी नोटिस, नही तो भुगतेंगे अंजाम

Railway issue notice to bajrangbali, 3 लोक 9 खंड के दाता बजरंगबली को रेलवे ने.

तीन लोक नौ खंड के दाता हैं आज उन पर ही भूमि अतिक्रमण करने का आरोप लगा है। हैरत में पड़ गए न शायद आप लोकिन जी हां ये बात हैरत की नही हकीकत की है। जो सुनकर भी अजीब लग रही होगी। दरअसल ये खबर सामने आई है मध्यप्रदेश के मुरैना से जहां इंडियन रेलवे ने बजरंगबली पर ही सीधा आरोप लगाया है। ये पूरा माजरा लोगों के लिए दिलचस्प बन गया है।

रेलवे ने मुरैना के मंदिर में विराजमान हनुमान जी को नोटिस जारी कर दिया। यहां बजरंगबली को ही अतिक्रमणकारी बताया गया इतना ही नही पूरे 7 दिन की कड़ी चेतावनी दे डाली । जिनके वश में स्वंय समय का चक्र हो उसे उसे 7 दिनों की मोहलत दी गई यह कहते हुए कि अतिक्रमण न हटाने पर रेलवे जबरन कार्रवाई की जाएगी औऱ जेसीबी आदि के पूरे खर्च की वसूली भी बजरंग बली से की जाएगी।

Read also: 70 साल का ससुर क्यों बना 28 साल की अपनी ही बहू का सुहाग

बता दें कि एमपी की इस पूरे मामले से हर कोई हैरान है। मुरैना की तसील में ये मामला काफी जोर पकड़ के रखा हुआ है। बताया जा रहा है यह मंदिर रेलवे की जमीन पर है तो रेलवे ने सीधा बजंरग बली को ही मामले का मुख्य आरोपी ठहरा दिया। नोटिस को मंदिर में पहुंचा दिया गया है जिसमें साफ साफ जिक्र किया गया कि आप ने रेलवे की जमीन पर कब्जा कर लिया है 7 दिन के अंदर हटा ले वरना आवश्यक कार्यवाई की जाएगी जिसका हरजाना आप ही यानी बजरंगबली ही भुगतेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Railway issue notice to bajrangbali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *