मध्य प्रदेश में बारिश बनी आफत, तेज हवा से उड़ी मकान की छत…दो बच्चे घायल

MP News: मध्य प्रदेश के बांदा में तेज हवाओं और भारी बारिश ने कहर बरपाया, जिसमें मंगलवार को एक कच्चे मकान की छत उड़ गई।इस घटना में बांदा के गोराखुर्द गांव के स्थानीय निवासी अमोल नागवंशी का मकान क्षतिग्रस्त हो गया और दो बच्चे घायल हो गए।वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि घर की छत को पकड़े हुए बच्चे तेज हवाओं में उड़ गए।

Read also- जाने कौन हैं बानु मुश्ताक, जिन्होंने बुकर प्राइज जीतकर भारत का नाम किया रौशन

गांव के सरपंच ने कहा, “कल भारी बारिश के कारण अमोल नागवंशी का घर क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में उनके परिवार के सदस्य घायल हो गए। इस घटना से उन्हें आर्थिक रूप से बहुत नुकसान हुआ है। मैं प्रशासन और विधायक से उनकी आर्थिक मदद करने का आग्रह करता हूं।स्थानीय प्रशासन ने नुकसान का आकलन करने के लिए टीमें तैनात की हैं।

Read also- चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी बोले- निरंतरता के लिए लगातार कोशिश करनी होगी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *