यूपी में बारिश का कहर जारी, बेमौसम बारिश के कारण फसलों को हुआ भारी नुकसान

Rain in UP:

Rain in UP: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में लगातार बारिश से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। मिर्च की खेती करने वाले किसानों का आरोप है कि फसलों को काफी नुकसान होने के बावजूद सरकार ने उनके नुकसान की भरपाई के लिए कोई पहल नहीं की है।

 पानी -पानी हुआ यूपी – किसानों ने आरोप लगाया कि अगर सरकार ने उचित जल निकासी की सुविधाएं विकसित करने जैसी समय पर पहल की होती, तो उन्हें इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। किसान अब अपने खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने के लिए पानी के पंप किराए पर ले रहे हैं।उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हुई है, जिससे खेत जलमग्न हो गए हैं और राज्य के विभिन्न हिस्सों में गांव अलग-थलग पड़ गए हैं।

Read also-आर.जी. कर अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, कल से काम पर लौटने की घोषणा

किसान हुए परेशान – किसान मनीष सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से खेतों में  पानी जमा हो रहा है। यहां पानी के निकासी के कोई साधन नहीं है।अब सरकार को देखना चाहिए कि किसानों की क्या स्थिति है। कुछ भी तो देखे सरकार। यहां किसानों को कोई मुआवजा नहीं मिला. तमाम सर्वे के बावजूद हमें कुछ नहीं मिला।

Read also-21 से 23 सितंबर को तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर होंगे प्रधानमंत्री मोदी

डीएम ने किया बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा-  उत्तर  प्रदेश के संभल में गुरुवार को डीएम ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया।भारी बारिश की वजह से बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। खेतों में भी पानी भर गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।इसी के मद्देनजर डीएम ने एडीएम और एसडीएम के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का जायजा लिया। उन्होंने लोगों की मदद करने और किसी भी अनचाही घटना से निपटने के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने की तैयारी- डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा, “हमारे यहां अभी कोई बाढ़ की संभावना नहीं है क्योंकि 2.5 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी होने पर बाढ़ आती है। जबकि वर्तमान में हमारे यहां 1.45 लाख से कम पानी चल रहा है। हम 16 बाढ़ चौकी बना चुके हैं, 13 बाढ़ शिविर बना चुके हैं, 11 बाढ़ चिकित्सा केंद्र हैं। पूरे जिले के अधिकारी जिले में किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।”

बांध में आई दरार-  गंगा का जलस्तर बढ़ने से गुन्नौर तहसील इलाके के गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।डांडा गांव के पास नदी में पानी का बहाव बढ़ने से बांध में दरार आ गई है। सिंचाई विभाग मरम्मत के काम में जुटा है।डीएम ने गुन्नौर तहसील में बाढ़ से प्रभावित गांवों पर नजर रखने के लिए तहसील ,सिंचाई विभाग और पुलिस महकमे को सतर्क रहने के आदेश जारी किए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *