Rajasthan: कोटा में बस पलटने से 3 यात्रियों की मौत, करीब 20 घायल

Rajasthan: 3 passengers killed, around 20 injured as bus overturns in Kota

Rajasthan: अहमदाबाद से मध्य प्रदेश जा रही एक निजी बस राजस्थान के कोटा में डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई, जिससे तीन यात्रियों की मौत हो गई और लगभग 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार यानी आज 16 अप्रैल को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जब बस पलटी, तो सामने का शीशा चकनाचूर हो गया और बस के केबिन में यात्रा कर रहे तीन व्यक्ति सड़क पर जा गिरे, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

दरअसल, रात करीब साढ़े 12 बजे दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोटा शहर की पुलिस अधीक्षक (एसपी) तेजस्विनी गौतम, अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। यह दुर्घटना आर.के. पुरम पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले नयागांव ओवरब्रिज के पास हुई। पुलिस ने बताया कि क्षतिग्रस्त बस में कई यात्री फंस गए थे। दो घंटे से अधिक समय तक चले और लगभग देर रात ढाई बजे तक जारी रहे एक कठिन अभियान के बाद उन्हें निकाला गया।

Read Also: ‘हमारी जनगणना, हमारा विकास’! CM नायब सैनी ने बताया डिजिटल जनगणना 2027 का पूरा रोडमैप

Rajasthan- कोटा शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी ने पुष्टि की कि तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 20 अन्य घायल हो गए। घायलों को तत्काल न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार हो रहा है। दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि संभवतः कुछ मवेशियों के अचानक सड़क पार करने के कारण बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया होगा। खबरों के मुताबिक, बस में यात्रा कर रहे अधिकांश यात्री मध्य प्रदेश के ग्वालियर और भिंड के रहने वाले हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *