(आकाश शर्मा)-BJP LEADER VASUNDHARA RAJE –वसुंधरा राजे को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है। भाजपा चुनाव समिति और मेनिफेस्टो कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम शामिल नहीं किया गया है। इसके बाद से ये अटकलें लगने लगी हैं कि भाजपा में भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वसुंधरा से किनारा करना। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का बड़ा कदम माना जा रहा है।
भाजपा चुनाव समिति और मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान
राजस्थान में 2023 में विधान सभा का चुनाव होना है। इसी सिलसिले में भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी है। राजस्थान भाजपा ने चुनाव समिति और मेनिफेस्टो कमेटी के नाम ऐलान किया है। लेकिन भाजपा चुनाव समिति और मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान होते ही एक विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, भाजपा चुनाव समिति और मेनिफेस्टो कमेटी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम नहीं है। जिसके बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।
Read also-आठ साल का आंगलोंगसो टिस्सो कार्बी आंगलोंग का बना ‘वंडर ब्वॉय’
वसुंधरा के विरोधी नेताओं को मिली जगह
BJP की समितियों में घनश्याम तिवाड़ी और डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा जैसे सांसदों को जगह दी गई है, जो वसुंधरा राज का खुला विरोध करते है। चुनाव प्रबंधन समीति का जिम्मा जोधपुर से आने वाले पूर्व सासंद नारायण पंचारिया और मेनिफेस्टो कमेटी का अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को बनाया गया है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

