PM मोदी कल राजस्थान में देश की पहली एकीकृत रिफाइनरी-पेट्रोरसायन परियोजना का करेंगे उद्घाटन

Rajasthan: PM Modi will inaugurate the country's first integrated refinery-petrochemical project in Rajasthan tomorrow.

Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 21 अप्रैल को राजस्थान जाएंगे। अपनी यात्रा के दौरान वे बालोतरा के पचपदरा में स्थित भारत के पहले नए एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोरसायन परिसर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि 79,450 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली ये ऐतिहासिक परियोजना भारत के ऊर्जा और पेट्रोरसायन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। ये 90 लाख टन सालाना क्षमता वाली रिफाइनरी और पेट्रोरसायन परियोजना हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम के रूप में विकसित की गई है। ये अत्याधुनिक संयंत्र तेल शोधन और पेट्रोरसायन उत्पादन को एक साथ जोड़ता है, जिसकी पेट्रोरसायन उत्पादन क्षमता 24 लाख टन प्रति वर्ष है।

Read Also: आबकारी नीति मामला! केजरीवाल की ‘रेक्यूजल’ याचिका पर हाईकोर्ट का फैसला आज

Rajasthan- इस रिफाइनरी का नेल्सन जटिलता सूचकांक 17.0 है और पेट्रोरसायन उत्पादन का हिस्सा 26 प्रतिशत से अधिक है, जो वैश्विक मानकों के अनुरूप है। ये परियोजना भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने, पेट्रोरसायन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने और औद्योगिक विकास को गति देने में अहम भूमिका निभाएगी।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *