RAJASTHAN ROYALS के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कहा वैभव सूर्यवंशी की वजह से मैच में दबाव कम हुआ

RAJASTHAN ROYALS

RAJASTHAN ROYALS : वैभव सूर्यवंशी ने पहले ओवर में जिस सहजता से जसप्रीत बुमराह का सामना किया उससे राजस्थान रॉयल्स के उनके साथी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी हैरान थे और उन्होंने कहा कि इससे उन पर दबाव कम हो गया था। राजस्थान रॉयल्स ने बारिश से प्रभावित इस मैच में मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, जिसमें जायसवाल और 15 साल के सूर्यवंशी ने शानदार शुरुआत करके जीत की नींव रखी थी।RAJASTHAN ROYALS

Read Also-Madhya Pradesh: मुरैना में रेत माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से वनकर्मी को कुचला, मौके पर ही मौत

मैच से पहले चर्चा का विषय दिग्गज तेज गेंदबाज बुमराह और युवा सनसनी सूर्यवंशी के बीच मुकाबला था, क्योंकि वे पहली बार आमने-सामने थे। सूर्यवंशी ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए बुमराह की 131 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से की गई गेंद पर मिड-ऑन के ऊपर से छक्का लगा दिया। जायसवाल ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘उसने पहली गेंद पर ही छक्का जड़ा और मैंने उससे कहा कि वो अपने शॉट्स खेलता रहे।’’जायसवाल ने 32 गेंद पर नाबाद 77 रन बनाए जिससे राजस्थान ने बारिश के कारण 11 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 150 रन बनाए।RAJASTHAN ROYALS

इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम नौ विकेट पर 123 रन ही बना पाई। मुंबई को इस तरह से लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा, जबकि राजस्थान रॉयल्स 3 मैचों में 3 जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। बिहार के बाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यवंशी को 2025 IPL की मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने पिछले सत्र में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक बनाकर टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में और IPL इतिहास में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था।

IPL 2026 शुरू होने से एक दिन पहले 15 साल के हुए सूर्यवंशी ने अपने पहले ओवर में ही बुमराह पर दो छक्के लगाए और आउट होने से पहले 14 गेंदों में 39 रन बनाए। इससे दूसरे छोर पर जायसवाल के लिए काम आसान हो गया। उन्होंने दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजों को निशाना बनाया, जिन्होंने अपने-अपने ओवरों में 22-22 रन लुटाए।RAJASTHAN ROYALS

जायसवाल ने कहा, ‘‘बुमराह भाई दिग्गज गेंदबाजों में से एक हैं। अगर वो उनके खिलाफ रन बना रहा है तो ये कमाल की बात है। इससे हमारा ये भरोसा बढ़ा कि हम दूसरे गेंदबाजों का भी अच्छी तरह से सामना कर सकते हैं।’’अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाने वाले जायसवाल ने कहा, ‘‘इसलिए उसका अपना शॉट खेलना काफी अच्छा रहा। इससे मुझ पर से दबाव कम हो गया और मैं दूसरे गेंदबाजों का सामना अच्छी तरह से कर पाया। ये एक अच्छी साझेदारी थी और हमने इसका भरपूर मजा लिया।’’RAJASTHAN ROYALS 

Read Also-RBI के मुताबिक वित्त वर्ष 2027 में भारत की GDP वृद्धि 6.9 % तक रहेगी

जायसवाल और सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए केवल 30 गेंद पर 80 रन की साझेदारी की। उन्होंने कहा, ‘‘वैभव के साथ बल्लेबाजी करने में मजा आता है। हम दोनों को अपने-अपने तरीके से खेलना पसंद है, इसलिए जिस तरह से हम खेल रहे हैं, उससे हम एक-दूसरे को सकारात्मक संदेश देते रहते हैं। मैं पिछले कुछ सालों से खेल रहा हूं इसलिए मैं स्थिति के अनुसार खेलना चाहता था और टीम को अच्छी शुरुआत देना चाहता था।’’RAJASTHAN ROYALS 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *