राजस्थान के रेल यात्रियों और पर्यटन उद्योग के लिए 22 मई का दिन बेहद ख़ास होने जा रहा है। केंद्र सरकार राजस्थान को रेलवे की तीन बड़ी सौगातें देने जा रही है, जिससे न सिर्फ सफर आसान होगा, बल्कि पर्यटन और रोजगार को भी नए पंख लगेंगे। Rajasthan
राजस्थान में जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत अब और बड़ी होगी,कोच डिब्बों की संख्या 8 से बढ़कर 20 होगी। वहीं साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस अब स्वर्ण नगरी जैसलमेर तक जाएगी। जबकि जालोर को पहली बार देश की राजधानी दिल्ली से सीधा संपर्क मिलेगा।
Read Also: Gujarat: कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल का ऊर्जा चुनौती को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला
22 मई को जोधपुर में एक भव्य समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इन नई सेवाओं की शुरुआत करेंगे। Rajasthan
जोधपुर-जयपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत ट्रेन यात्रियों के बीच इतनी लोकप्रिय हो चुकी है कि अब इसमे यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए सरकार इस ट्रेन में डिब्बों कोच की संख्या 8 से बढ़ाकर सीधे 20 करने जा रही है। सीटों की संख्या बढ़ने से अब यात्रियों को आसानी से रिजर्वेशन मिल सकेगा। यह ट्रेन मेड़ता के मीरा बाई मंदिर, मकराना के मार्बल उद्योग, सांभर की साल्ट इंडस्ट्री और सरिस्का अभ्यारण्य जाने वाले श्रद्धालुओं, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए लाइफलाइन बन चुकी है।
इसके साथ ही, दोनों केंद्रीय मंत्री गाड़ी संख्या 20485/86, साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस के जैसलमेर तक विस्तार को भी हरी झंडी दिखाएंगे। राजस्थान को मिलने वाली दूसरी बड़ी सौगात में स्वर्ण नगरी जैसलमेर तक कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
सामरिक और पर्यटन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण जैसलमेर का सोनार किला, पटवों की हवेली और थार का मरुस्थल अब गुजरात के साबरमती से सीधे जुड़ जाएगा। इस विस्तार से सर्दियों के मौसम में आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही, जैसलमेर के स्थानीय निवासियों को इलाज और पढ़ाई के लिए जोधपुर और अहमदाबाद जाने के लिए एक बेहतरीन रेल सुविधा मिल जाएगी। Rajasthan
Read Also: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की
इस कड़ी में तीसरी और सबसे बड़ी सौगात जालोर वासियों को भी मिलने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 22 मई को जालोर से ‘भुज-दिल्ली एक्सप्रेस’ (वाया भीलडी-जालोर-पाली मारवाड़) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ऐतिहासिक मौके पर जालोर के सांसद लूंबाराम सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
इससे जालोर का दिल्ली से पहली बार सीधा संपर्क मिलेगा।पहली बार जालोर और उसके आस-पास के इलाके सीधे देश की राजधानी दिल्ली और राजस्थान की राजधानी जयपुर से जुड़ने जा रहे हैं। भुज से चलकर दिल्ली जाने वाली यह ट्रेन अंजार, गांधीधाम, भीलडी, रानीवाड़ा, भीनमाल, जालोर, समदड़ी, पाली, अजमेर और जयपुर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इस नई रेल सेवा से पश्चिमी और उत्तर भारत के बीच व्यापारिक और सामाजिक रिश्ते और मजबूत होंगे। Rajasthan
बहरहाल, 22 मई को शुरू होने वाली ये रेल सेवाएं राजस्थान के विकास की रफ्तार को दोगुना कर देंगी। वंदे भारत में ज्यादा सीटें, जैसलमेर के पर्यटन को बढ़ावा और जालोर का दिल्ली से सीधा जुड़ाव, राजस्थान के रेल इतिहास में एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। Rajasthan
