रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा, मिलेगी फ्री बस की सुविधा

raksha-bandhan-gift-to-sisters-on-rakshabandhan-will-get-free-bus-facility-panchkoola-stateharyana-news-haryana-hindi-news-nayab-singh-saini-nayab-singh-saini-news-raksha-bandhan-2024-raksha

Raksha Bandhan: 19 अगस्त रक्षाबंधन पर बहनों को अपने भाई के पास जाने में कोई कठिनाई न हो, इसके लिए अलग-अलग रूटों पर अतिरिक्त बसों का प्रावधान किया गया है। रोडवेज ने इसके लिए योजना बनाई है। साथ ही चालक और परिचालकों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है। रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाएं फ्री में रोडवेज बस में सफर कर सकेंगी। Raksha Bandhan

Read Also: दिल्ली के मॉडल टाउन में गिरी दो मंजिला इमारत, एक की मौत

बता दें, इस बार 19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन का उत्सव मनाया जाएगा। सैकड़ों महिलाएं बल्लभगढ़ से दूर दराज रह रहे भाइयों के पास राखी बांधने जाती हैं। रोडवेज की अतिरिक्त बसों को डिपो से भेजा गया ताकि बहनों को भाइयों के पास पहुंचने में कोई परेशानी न हो। इसमें सोहना, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, चंडीगढ़, पलवल, होडल, गुरुग्राम आदि शामिल हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार रक्षाबंधन के अवसर पर इन रूटों पर सबसे अधिक यात्री चलते हैं। रक्षाबंधन पर चालक और परिचालक की छुट्टी रद्द कर दी गई है। 18 अगस्त की शाम को रात्रि ठहराव में जाने वाली बसों को भी रोका जाएगा। ताकि बसों की संख्या कम न हो। रक्षाबंधन के अवसर पर लगभग 20 से अधिक बसें चलाई जाएंगी।

Read Also: पटौदी में करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात देकर CM सैनी ने विपक्ष पर किया जोरदार प्रहार

हरियाणा रोडवेज ने रक्षाबंधन पर महिलाओं और उनके 15 साल के बच्चों को मुफ्त सफर कराने की तैयारी शुरू कर दी है। 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक रोडवेज यह सुविधा उपलब्ध कराएगा। दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में बहनें मुफ्त यात्रा कर पाएंगी। वहीं यूपी, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में जाना होता है, तो हरियाणा को पार करने पर किराया देना होगा। रोडवेज महाप्रबंधक लेखराज ने कहा कि महिलाएं 18 अगस्त की दोपहर 12 बजे से लेकर 19 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त सफर कर सकती हैं। पत्र में कहा गया है कि महिलाओं के साथ 15 साल तक के बच्चों को निशुल्क यात्रा करने की अनुमति मिलेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *