राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर दिल्ली के मंदिर फूलों की सजावट और विशेष रोशनी से जगमगाया

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर दिल्ली के मंदिरों को फूलों और रंगीन रोशनी से सजाया गया है।नई दिल्ली के लोधी रोड के राम मंदिर और साई मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी और भगवा झंडों से सजाया गया।नई दिल्ली के कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर को भी लाइटिंग और भगवा झंडों से सजाया गया था।

Read also – असम में यात्रा पर हो रहे हमलों को लेकर बोले राहुल- कांग्रेस किसी से नहीं डरती

प्राचीन हनुमान मंदिर, झंडेवालान मंदिर, बिड़ला मंदिर और कालका जी मंदिर जैसे कई मंदिर सोमवार को ‘प्राण प्रतिष्ठा’ मनाएंगे।अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख मंदिरों और बाजारों में बहु-स्तरीय सुरक्षा कवर और व्यापक सीसीटीवी निगरानी लगाई गई है।22 जनवरी के कार्यक्रम और गणतंत्र दिवस परेड के लिए दिल्ली में 8,000 से अधिक पुलिसकर्मी पहले ही तैनात किए जा चुके हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *